Subscribe for notification
ट्रेंड्स

आतंकवादियों के छक्का छुड़ाने वाले बलविंदर की हत्या, 1993 में शौर्यचक्र से हुए थे सम्मानित

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

अमृतसरः  पंजाब के तरनतारन में अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को घर में घुसकर शौर्य चक्र से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता बलविंदर सिंह की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बलविंदर आज सुबह घर पर थे, तभी सुबह लगभग सात बजे कुछ अज्ञात हमलावर उनके घर में घुसे और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में बलविंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकवाल सिंह लालपुरा ने बलविंदर की की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। बैंक डकैतियां, हत्याएं और माफिया राज को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होने कहा कि कामरेड बलविंदर सिंह ने आंतकवाद के दौर में आंतकवादियों से 13 वार लोहा लेते हुए कई आंतकवादियों को मार गिराया था।

उधर, बलविंदर के भाई रणजीत सिंह ने उनकी हत्या के पीछे आतंकवादियों का हाथ होने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बलविंदर को सुरक्षा मिली हुई थी,  जिसे राज्य सरकार ने हाल ही वापस ले लिया है। राज्य सरकार के इस फैसले का काफी विरोध हुआ था क्योंकि उन पर पहले भी हमला हो चुका था। 2017 में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं।

आपको बता दें कि पंजाब में जब आतंकवाद चरम सीमा पर था, तो बलविंदर सिंह पर 42 बार हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर से हमले हुए थे। बलविंदर ने हर बार आतंकियों से लोहा लेते हुए कई आतंकियों को तब मार गिराया था। उनकी बहादुरी के लिए 1993 में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने बलविंदर को  शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। साथ ही पत्नी जगदीप कौर, भाई रणजीत सिंह और भूपिंदर सिंह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। बलविंदर के जीवन पर दूरदर्शन पर प्रसारित ‘पंजाब एक यात्रा’ तथा अन्य कई टेलीफिल्म भी बनी हैं।

 

 

 

General Desk

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

21 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

21 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

22 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

22 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

1 day ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

1 day ago