File Picture
दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस जानलेवा विषाणु के 67,708 नये मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान 680 मरीजों की मौत हुई है। 
हालांकि राहत की बात यह है कि देश में पिछले काफी दिनों से दैनिक संक्रमण के मामलों से इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या लगातार अधिक रह रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में 67,708 नये मामले दर्ज किए जाने के बाद कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 73,07,098 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 81514 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 63,83,442 हो गया है। वहीं इस दौरान इस प्राण घातक विषाणु के मामलों में 14486 की कमी आने के बाद इसके सक्रिय मामलों की संख्या 8,12,390 हो गए हैं। देश में अब तक 1,11,266 लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की दर 11.12 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 87.36 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.52 फीसदी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here