Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2008 में प्रसिद्ध लेखक अरविंद अदिग को उनकी पुस्तक द व्हाइट टाइगर के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं 15 अक्टूबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओँ परः-

1686- मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1815- नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतित करने के लिए सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे।
1878- एडिसन ने इलेक्ट्रिक लाइट कंपनी की स्थापना की।
1917- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।
1924- अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
1932- टाटा कंपनी ने टाटा संस लिमिटेड नामक देश की पहली एयर लाइन की शुरुआत की।
1949- त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
1958-अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1964- सोवियत संघ के नेता निकिता खुर्श्चेव की सेवानिवृति ने पूरे विश्व को चौंका दिया।
1978- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1988- उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।
1990- सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1996- फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
1997- अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
1998- गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2006- संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
2007- अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008-  प्रसिद्ध लेखक अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक ‘द व्हाइट टाइगर’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012- ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013- फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।

15 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1542- मुगल सम्राट अकबर का जन्म हुआ।
1920- प्रसिद्ध उपन्यास द गॉडफादर के रचयिता मारियो ग्येनल्यूगी पूजो का जन्म हुआ।
1922- प्रसिद्ध संगीतकार शंकर (शंकर-जयकिशन) का जन्म  हुआ
1931- पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्म हुआ।
1952- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्म हुआ।
1957- मशहूर निर्देशक मीरा नायर का जन्म हुआ।

15 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1961- लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन हुआ।
1975- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का निधन हुआ।
1990- बॉलीवुड अभिनेता ओम शिवपुरी का निधन हुआ।
2012- कंबोडिया के राजा नोरोदम शिनौक का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here