Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1964 में समाज से रंगभेद को समाप्त करने के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए महज 35 की उम्र में डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं 14 अक्टूबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाों परः

1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1933 – जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से अलग होने की घोषणा की।
1943 – जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946 – हालैंड और इंडोनेशिया ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1948 – इजरायल और मिस्र के बीच युद्ध की शुरूआत हुई।
1953 – भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभावशील हुआ।
1956 – डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने तीन लाख 85 हजार अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म अपनाया।
1964- डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को 35 वर्ष की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन के लिए नोबेल शांति पुरस्कृत किया गया।
1979 – जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ करीब एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1997 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर हुई।
2000 – अमेरिका ने पाकिस्तान सहित 22 देशों में अपने दूतावास बंद किए।
2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का समापन हुआ।
2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 – अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की जरुरतों को पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
2010 – दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2012 – नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।

14 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1843- मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का जन्म हुआ।
1884 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म हुआ।
1930- जैरे के राष्ट्रपति मोबुतु सेस सीको का जन्म में हुआ।
1931- प्रमुख सितार वादक निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म हुआ।
1981- क्रिकेट खिलाड़ी एवं गौतम गंभीर का जन्म हुआ।

14 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1240- भारत की थम महिला शासिका रज़िया सुल्तान का निधन हुआ।
1947- लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार एवं मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर का निधन हुआ।
2004- राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here