Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2003 में अमेरिका के डलास में 26 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सिर से जुड़े मिस्र के जुड़वा बच्चों को अलग किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 13 अक्टूर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1773- चार्ल्स मेसीयर ने भंवर गैलेक्सी (Whirlpool Galaxy) की खोज की।
1882- एडवर्ड एमर्सन बर्नार्ड ने छायाचित्र से पहली बार 1892 में डी-1892 टी1 नामक पुच्छल तारे की खोज की।
1884- ग्रीनविच मीन टाइम को दुनिया का मानक समय तय किया गया। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है।
1914- गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1923- मुस्तफा कमाल पाशा की सरकार ने इस्तांबुल की जगह अंकारा को तुर्की को राजधानी बनाया ।
1943- इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, 100 लोगों की मौत।
1987 – कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
1988- अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1999 – कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. रॉबर्ट मुंडेल को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।
1999 – अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
2000 – दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।
2001 – नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
2002 – इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
2003 – डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में ऑपरेशन सफल रहा।
2003 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन।
2003 – जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीता।
2004 – सऊदी अरब ने प्रत्येक वर्ष एक लाख श्रमिकों की कटौती करने की घोषणा की।
2004 – चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।
2005 – जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा।
2006 – बाग्लादेश के मोहम्मद युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
2008 – रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।
2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
2012 – पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हुई।
2013 – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत हुई।

13 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1542- मुगल बादशाह अकबर का सिंध के अमरकोट में जन्म हुआ।
1895 – भारतीय क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का जन्म हुआ।
1911 – प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार का जन्म हुआ।
1948 – सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक नुसरत फ़तेह अली खान का जन्म हुआ।

13 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1882- फ्रांसीसी लेखक जोज़फ़ आर्थर गोबीनियो का निधन 1882 में हुआ।
1987 – गायक, अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक किशोर कुमार का निधन हुआ।
1911- भगिनी निवेदिता का दार्जिलिंग में निधन हुआ।
2004 – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री निरुपा रॉय का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here