संवाददाता
प्रखर प्रहरी
मुंबईः पूरा मुंबई रीजन यानी मुंबई, ठाणे, मुंबई, नवी मुंबई और पनवेल सहित कई इलाकों में आज सुबह लाइट गुल हो गई है, जिसके कारण इन इलाकों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बीईएसटी यानी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रिड की खराबी के कारण शहर में बिजली की आपूर्ति बाधित है। बिजली नहीं होने के कारण लोकल ट्रेनें बाधित हुईं, जिसाका असल लाखों लोगों पर असर पड़ा।
टाटा पावर ने ट्वीट कहा, “सोमवार सुबह 10.10 बजे कलवा, खारघर स्थित एमएसईटीसीएल में खराबी आई। इसके कारण मुंबई सहित इलाकों में ट्रांसमिशन बाधित हुआ। सुधार कार्य जारी है। तीन हाइड्रो यूनिट्स से सप्लाई लाई जा रही है।”
बिजली गुल होने के कारण मुंबई के कॉलेजों में सोमवार को होने वाली अंतिम वर्ष की ऑनलाइन परीक्षा स्थगित कर दी गई। साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा होने वाली सुनवाई को भी रोक दिया गया। बिजली नहीं होने के कारण मुंबई के अस्पतालों में की व्यवस्थाएं चरमरा गई। शहर के छह कोविड अस्पताल में जेनरेटर से काम शुरू किया शुरू करना पड़ा। उधर राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, 400 केवी की लाइन में खराबी आई है। इसकी वजह से एमआईडीसी, पालघर, दहानू इलाके में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हुई है।
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ यानी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि ग्रिड बंद होने के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई हैं। चर्चगेट और वसई के बीच पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं।
आपको बता दें कि मुंबई में इस समय प्रतिदिन लगभग 3000 से 3200 मेगावाट बिजली की खपत होती है। हालांकि, दिन और रात में खपत का रेशो अलग होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड मुंबई उपनगरों में 27 लाख कंज्यूमर्स को बिजली देता है। इसमें करीब 21 लाख घरेलू उपभोक्ता है। वहीं, टाटा पावर मुंबई में लगभग 7 लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करता है।
दिल्लीः देश में यात्री विमानों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहे हैं। इंडिगो के…
मुंबईः बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 99…
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की संगम नगर महाकुंभ को लेकर सजने-संवरने लगी। 2025 में संगम तट पट पर आयोजित होने वाले…
दिल्लीः आज दिन रविवार और तिथि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की…
स्पोर्ट्स डेस्कः न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हराया दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टेस्ट…
दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…