Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj ka Itihas 12 October 2020: दुनिया के छह अरबवां शिशु का 1999 में सरायेवों में जन्म हुआ, जानें 12 अक्टूबर को घटित हुई हैं और कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं?

दिल्लीः आज के ही दिन 1999 में संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छह अरबवां शिशु का सरायेवों में जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 12 अक्टूबर को घटित हुईं घटनाओं परः-

1860 – ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।
1901- अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस किया।
1928- अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए पहली बार ‘आयरन लंग’ नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया।
1933- अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिकी सेना से अलकार्ट्ज द्वीप का अधिग्रहण किया।
1964- तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) ने विश्व में पहली बार बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा ।
1968- मध्य अफ्रीका में स्थित देश ईक्वाटोरियल गिनी को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
1986- जेवियर परेज द कुइयार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव निर्वाचित हुए।
1989- अमेरिकी संसद ने यहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
1992 – मिस्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।
1997 – अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार हुआ।
1999 – पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर क़ाबिज़, संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छह अरबवाँ शिशु का सरायेवों में जन्म, अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आईओ के नजदीक पहुंचा।
2000 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
2001 – संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
2002 – यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।
2002 – बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।
2004 – पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
2007 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर एवं संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पांच सौ एकड़ जमीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली।
2008 – केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनीं।
2013 – वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत।
2014 – इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।

12 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1908 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का जन्म हुआ।
1911 – महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का जन्म हुआ।
1919 – भारतीय जनता पार्टी की प्रसिद्ध नेता विजयाराजे सिंधिया का जन्म हुआ।
1935 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल का जन्म हुा।
1938 – प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार निदा फ़ाज़ली का जन्म हुआ।

12 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1967 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ।

Shobha Ojha

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

15 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

16 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

16 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

16 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

1 day ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

1 day ago