Aaj ka Rashifal 11 Oc0tber 2020: आज दिन रविवार दिनांक 11 अक्टूबर है।  आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?

मेषः मेष राशि के जातकों के  लिए आज का दिन सामान्य फलदायी रहने वाला है। कामकाज के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार के लिये  किसी की सलाह की जरुरत पड़ सकती है। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए आज कुछ शुभ संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन का सुख अच्छा रहेगा।

वृषभः आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  प्रिन्टिंग प्रेस चलाने वाले लोगों के लिये आज का दिन आर्थिक रुप से उन्नति वाला रहेगा।  शिक्षा के लिये आज आपके प्रयास सफल होंगे। आज आपके प्रयास जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखेंगे।

मिथुनः मिथुन राशि वालों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। नये व्यवसायिक अनुबन्ध प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आज आपको अपने भावनाओं पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। सार्वजनिक जीवन पर आपके व्यवहार का सकारात्मक असर दिखायी देगा।

कर्कः कर्क राशि वालों को आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। नौकरी करने वाले के लिये दिन कुछ सामान्य रहेगा।  आज के दिन आपको मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव आने से उसका नकारात्मक प्रभाव परिवार पर भी पड़ेगा।

सिंहः सिंह राशि वालों का आज के दिन पूर्व के अधूरे कार्य समय पर पूर्ण होने से आप का आत्मविश्वास बढेगा। परिवार के बड़े लोग आज आपको आर्थिक सहायता प्रदान कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी बदलने के मामले में अभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। शादीशुदा जातको संतान के तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

कन्याः कन्या राशि के जातकों का आज व्यापार के विस्तार हेतु पूर्वनियोजित यात्रा स्थगित होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज हर मोड़ पर जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। आपके व्यवहार से घर के सदस्यों को परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम में लगे जातकों को अपने साथी को प्रसन्न कर पाना आज बड़ा मुश्किल भरा टास्क होगा।

तुलाः  आज के दिन आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा वस्त्र व्यापार में लगे लोगों कुछ आर्थ मुनाफा हो सकता है।  ससुराल पक्ष से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।  नये घर का योग भी बनता हुआ दिखायी दे रहा है।  विद्यार्थियों का शिक्षा और करियर में सफलता के योग दिखायी दे रहा है।

वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आर्थिक मुनाफ होने के पबल आसार दिखाई दे रहे हैं।  आज किसी प्रापर्टी की खरीद फरोख्त करने का मूड बना सकते हैं।  अपने साथ काम करने वाले विपरीत लिंग के सहकर्मी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।  आज जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। संतान के प्रति आज आप निश्चिन्त रहेंगे।

धनुआज के दिन सिरदर्द कुछ परेशान कर सकता है। आज आर्थिक रुप से आप सशक्त बने रहेंगे। किसी पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।  जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग दोनों आपको प्राप्त होगा। आज का दिन शोध करने वालों विद्यार्थियों के लिए शुभ है।

मकरः आपके लिए आज का दिन नौकरी हेतु अचछा रहने वाला है।  आज आप में क्रोध के भाव अधिक दिखायी देंगे। इस पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। आपके लिये किसी पर विश्वास करना कुछ कठिन हो सकता है। सगे सम्बन्धियो के साथ आपके रिश्ते कुछ तल्ख हो सकते हैं। प्रेम के लिहाज से दिन आपका सामान्य रहने वाला है।

कुंभः कुंभ राशि के जातकों की धन की स्थिति कुछ स्थिर रहने वाली होगी।  आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य में आज कुछ बेचेनी रह सकती है।  किसी अनजान स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता शाम को परेशान कर सकती है।

मीनः आपके लिए आज के दिन आर्थिक लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे है। आज पूर्व में की गई मेहनत का परिणाम मिलेगा।  आज निवेश से लाभ मिलेगा। फैक्ट्री मालिकों को काम करने कुछ समस्यायें आ सकती है।  किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के लिये आज का दिन आनन्द वाला होगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here