Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 09 OCtober 2020: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला को आज के ही दिन 20212 में गोली मरी गई थी, जानें 09 अक्टूबर को घटित हुई हैं और कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं?

दिल्लीः आज के ही दिन 2012 में पाकिस्तान में चरमपंथियों ने लड़कियों की शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मलाला को गोली मारी थी।

1776 – अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेट कॉलोनीज़’ से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
1876- पहली बार टेलिफोन पर ‘आउटडोर वायर’ के माध्यम से दो तरफा बातचीत हुई। यह बातचीत बोस्टन में रह रेह बेल और कैम्ब्रिज में रह रहे वाॅटसन के बीच हुई।
1920 – अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।
1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
1962- अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।
1967- अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या।
1997- इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
1998- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वोच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।
2002- वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोशिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
2005- यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल।
2006- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण किया।
2012 – इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
2012- पाकिस्तान की शांति नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़ज़ई को आतंकवादियों ने गोली मारी।

09 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1826- सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म हुआ।
1877- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार एवं उड़ीसा (अब ओडिशा) के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म हुआ।
1940- प्रसिद्ध गीतकार ेवं संगीतकार जॉन लेनन का जन्म हुआ।
1945- प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।
1962- अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी ऑरगी लुइस बुरुसागा का जन्म हुआ।

09 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1967- अर्जेन्टीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का निधन हुआ।
2006 – प्रसिद्ध राजनेता कांशीराम का निधन हुआ।
2015- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक रवीन्द्र जैन का निधन हुआ।

Shobha Ojha

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

2 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

3 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

3 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

4 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

4 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

4 days ago