Totake Budhwar Ke : आज दिन बुधवार यानी भगवान गणेश जी का वार है। शास्त्रों में बुधवार के दिन को गणेश जी की उपासना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश का माना जाता है। बुधवार का दिन प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा तीक्ष्ण बुद्धि के साथ-साथ सभी प्रकार के कष्ट निवारण के लिए बेहद खास माना जाता है। बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सभी दुखों का निवारण होता है और घर में धन और संपत्ति के साथ-साथ समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है। गणेश जी की पूजा सभी प्रकार के कष्ट निवारण के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा इस मंत्र से करने पर जीवन के हरेक संकट का समाधान होता है।
भगवान गणेश को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इनकी पूजा में पीले रंग के पुष्प का प्रयोग करना चाहिए। गणेश जी की पूजा में पूजन सामग्री ऊँ गं गणपतये नम, या श्री गणेशाय नम इस मंत्र से गणेश जी को अर्पित कर सकते हैं। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन कुछ ऐसे काम हैं जिसको बुधवार को करने से भगवान गणेश नाराज होते हैं और लोगों की जीवन मुश्किलें बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि बुधवार को कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए…
भूलकर भी बुधवार के दिन न करें ये काम
गणेश मंत्र दुर्वा करान्सह रितान मृतन्मंगल प्रदान।
आनी तांस्तव पूजार्थ गृहाण परमेश्वर।।
इस मंत्र से बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा सभी अर्थों में लाभकारी माना जाता है। साथ ही सभी प्रकार के संकटों के मुक्ति पाने के लिए भी यह मंत्र विशेष फलदायी है। बुधवार के दिन श्रीगणेश मंदिर जाकर दान करें। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान गणेश भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं।
इसके साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें। उसके बाद मावे के लड्डुओं का भोग लगाएं और सभी में बांट दें। इसके थोड़ी देर के बाद घी और गुड़ गाय को खिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…