Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेविका मदर टेरेसा ने आज के ही दिन 1950 में कलकत्ता (अब कोलकाता ) में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 07 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1586 – मुगल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
1702 – मार्लबोरो के नेतृत्व में ब्रिटिश और डच सैनिकों पर कब्जा किया।
1708 – सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की हत्या कर दी गई।
1714 – नीदरलैंड्स के अल्कमार में बीयर पर टैक्स लगने के कारण लोगों ने दंगा किया।
1737 – बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत हुई।
1765 – स्टैम्प एक्ट कांग्रेस न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया।
1777 – अमेरिकियों ने ब्रिटिशों को सरतोगा की दूसरी लड़ाई और बेमिस हाइट्स की लड़ाई में पराजित किया।
1780 – अमेरिकी मिलिशिया ने ब्रिटिश सेना को किंग्स माउंटेन, दक्षिण कैरोलिना के पास हराया गया।
1840 – विलेम द्वितीय नीदरलैंड के राजा बने।
1886 – स्पेन ने क्यूबा से गुलामी समाप्त की।
1916 – सिडनी के तारोंगा शहर में एक चिड़ियाघर स्थापित किया गया है जिसमें जानवरों के लिए कोई पिंजरा नहीं बनाया गया।
1937 – द अमेरिकन पत्रिका महिला दिवस पहली बार प्रकाशित हुआ।
1942 – अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
1949 – पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।
1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की।
1950 – वाशिंगटन राज्य में यातायात के लिए एगेट पास ब्रिज खोला गया।
1952 – चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाया गया।
1959 – तत्कालीन सोवियत रूस के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
1977 – तत्कालीन सोवियत रूस ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
1987 – सिख राष्ट्रवादियों ने भारत से खलिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1992 – रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था।
2000 – जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित हुआ।
2011 – लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ, महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

07 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1891- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी नरहरि पारिख का जन्म हुआ।
1907- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का जन्म हुआ।
1914- प्रसिद्ध ग़ज़ल एवं ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का जन्म हुआ।
1922- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रहे बली राम भगत का जन्म हुआ।
1924- प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का जन्म हुआ।
1952- रूसी राजनीतिज्ञ व्लादिमीर पुतिन का जन्म हुआ।
1978- प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म हुआ।
1979 – मशहूर मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म हुआ।

07 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1708- सिक्खों के गुरु गुरु गोविंद सिंह का निधन हुआ।
1961- प्रसिद्ध क्रांतिकारी केदारेश्वर सेन गुप्ता का निधन हुआ।
1971- प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी एवं समाज सुधारक के. केलप्पन का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here