Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Aaj ka Rashifal 06 October 2020: तुला राशि वालों के घर और बाहर रहेगा आनंद ही आनंद, वृश्चिक राशि वालों का हो सकता है कोई बड़ा काम,वृषभ राशि वाले पैदा न होने दें विवाद की स्थित, नहीं करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना
Subscribe for notification

Aaj ka Rashifal 06 October 2020: तुला राशि वालों के घर और बाहर रहेगा आनंद ही आनंद, वृश्चिक राशि वालों का हो सकता है कोई बड़ा काम,वृषभ राशि वाले पैदा न होने दें विवाद की स्थित, नहीं करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

Aaj ka Rashifal 06 October 2020: आज दिन मंगलवार दिनांक 06 अक्टूबर है।  आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ेगा मुश्किलों?

मेषः मेष राशि के जातकों को आज के दिन व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।

वृषभः आज के दिन आपको किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। विवाद की स्थिति नहीं बनने दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आलस्य हावी रहेगा। चोट तथा दुर्घटना से हानि हो सकती है।

मिथुनः आज के दिन भागदौड़ अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है।

कर्कः इस राशि के जातक नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त हो सकता है। निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

सिंहः सिंह राशि के जातक आज के दिन स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं।  लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।

कन्याः आज के दिन कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

तुलाः तुला राशि वालों के घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशिः इस राशि के जातकों को आज उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।

धनुः धनु राशि वालों के लिए मरामर्श है के आज के दिन जोखिम तथा जमानत के कार्य टालें। किसी भी निर्णय को लेने में विवेक का प्रयोग करें। परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्ययवृद्धि होगी।

मकरः आज के दिन आपको पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।

कुंभः कुंभ राशि वाले आज के दिन आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनाएंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं, प्रयास करते रहें। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

मीनः मीन राशि वालों को आज के दिन उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा।

Shobha Ojha

Recent Posts

दिल्ली में केजरीवाल पर हमले की कोशिश, आप बोली…बीजेपी के कुछ गुंडों ने किया हमला

दिल्ली: राष्ट्र राजधानी के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…

3 hours ago

ओडिशा के तट पर ‘दाना’ ने किया लैंडफॉल, कोलकाता-भुवनेश्वर एयरपोर्ट बंद, देश के 07 राज्यों में असर

दिल्लीः बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ गुरुवार रात करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट से टकराया। चक्रवाती…

14 hours ago

पूर्वी लद्दाख से हटने लगी हैं भारत-चीनी सेनाएं, दोनों देशों के बीच चार दिन पहले हुआ था समझौता, बहाल होगी 2020 की स्थिति

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे लेहः भारत और चीन के सैनिक पूर्वी लद्दाख सेक्टर में डेमचोक और देपसांग वापस लौटने लगे…

15 hours ago

इंडिगो के 06 विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एक हफ्ते में 70 से ज्यादा फ्लाइट को मिल चुकी है धमकियां

दिल्लीः देश में यात्री विमानों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहे हैं। इंडिगो के…

5 days ago

बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 99 कैंडिडेट्स की पहली सूची, फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम, प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले कामठी से लड़ेंगे चुनाव

मुंबईः बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।  इसमें 99…

5 days ago

महाकुंभ की तैयारियां जोरों, सात स्तरीय रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, तैनात होंगे 37 हजार पुलिसकर्मी

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की संगम नगर महाकुंभ को लेकर सजने-संवरने लगी। 2025 में संगम तट पट पर आयोजित होने वाले…

5 days ago