Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1862 में भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ था। आइए एर नजर डालते हैं देश और दुनिया में 06 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1499 – फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।
1723 – बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।
1762 – ब्रिटिश सैनिकों ने मनीला, फिलीपींस पर कब्जा कर लिया।
1862 – भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ।
1870 – रोम को एकीकृत इटली की राजधानी बनाया गया।
1873 – आयरलैंड में काउंटी कार्लो फुटबॉल क्लब (रग्बी यूनियन) की स्थापना की गई।
1884 – संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना वार कॉलेज न्यूपोर्ट रोड आइलैंड में स्थापित किया गया।
1903 – ऑस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय में पहली बार कामकाज की शुरुआत हुई।
1906 – ईरान में मजलिस का पहली बार आयोजन किया गया।
1912 – अमेरिकी सेना ने निकारागुआन शहर लेओन पर कब्जा किया।
1927 – डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म ‘द जैज सिंगर’ रिलीज हुई।
1943 – ब्रिटिश कमांडो ने ऑपरेशन डेवन को सफलतापूर्वक पूरा किया।
1948 – अशगबत भूकंप में 110,000 लोग मरे गए।
1954 – तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।
1957 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1977 – रूसी युद्धक विमान मैक्वियान मिग-29 ने पहली उड़ान भरी।
1981 – काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या हुई।
1987 – फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।
1995 – दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
2000 – यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे।
2007 – जेसन लुईस ने दुनिया का पहला मानव संचालित जलयात्रा पूरा की।

06 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1679- मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह नेकसियर का जन्म हुआ।
1893- प्रसिद्ध गणित एवं भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले वैज्ञानिक मेघनाथ साहा का जन्म हुआ।
1922- मथुरा के प्रसिद्ध संत कृपालु महाराज का जन्म हुआ, जिन्होंने विख्यात ‘प्रेम मंदिर’ का निर्माण करवाया था।
1946- प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का जन्म हुआ।

06 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1661- सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का निधन हुआ।
1858- क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ।
1963 – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी और ग्रैंड ओल्ड मैन बाबा खड़क सिंह का निधन हुआ।
1974-महान स्वतंत्रता सेनानी, बैरिस्टर, नेता, राष्ट्रवादी एवं लोकसभा सदस्य वीके. कृष्ण मेनन का निधन हुआ।
2012 – प्रसिद्ध भारतीय वकील एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल बी सत्य नारायण रेड्डी का निधन ।
2014 – अमेरिकी अभिनेत्री मारियन सेल्डस का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here