विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 35,241,027 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1,038,151 की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा विषाणु ने सबसे अधिक कहर अमेरिका में बरपाया है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इसकी चपेट में 7, 420,206 लोग आ चुके हैं। वहीं 2,09,811 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 66.24 लाख से ज्यादा लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। वहीं 1,02,685 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 49.15 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि लगभग 1,46,352 लोगों की मौत हुई है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 12.20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21375 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में कोलंबिया ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस संक्रमण से अब तक 8.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 26712 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक 8.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32,742 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने से मामले में अर्जेंटीन ने स्पेन को पीछे छोड़ दिया है। यहां इससे अब तक 7.98 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 21,018 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्पेन में कोरोना से अब तक लगभग 7.90 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32,086 लोगों की मृत्यु हुई है। मेक्सिको में अब तक लगभग7.62 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 79,088  लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

दक्षिण अफ्रीका————-6.81 लाख—————————–16,976

फ्रांस———————-6.59 लाख—————————–32,315

ब्रिटेन———————-5.05 लाख —————————-42,440

ईरान———————-4.76 लाख——————————27,192

चिली———————-4.70 लाख——————————12,979

इराक———————-3.83 लाख——————————9464

बंगलादेश——————-3.70 लाख—————————–5375

सऊदी अरब—————–3.37 लाख—————————-4898

इटली———————-3.38 लाख—————————–36,002

फिलीपींस——————-3.25 लाख—————————–5840

तुर्की———————–3.24 लाख—————————–8441

पाकिस्तान——————-3.15 लाख—————————-6517

इंडोनेशिया——————-3.07 लाख—————————11,253

जर्मनी———————–3.03 लाख—————————9541

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here