Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 1676 में ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1676 – ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।
1750 – वेनिस में कार्लो गोल्डोनि का ‘आईल टेट्रो कॉमिको’ का प्रीमियर किया गया।
1796 – स्पेन ने इंग्लैंड पर युद्ध की घोषणा की।
1823 – मेडिकल जर्नल द लान्सेट ने थॉमस वक्ले की लंदन में स्थापना की।
1842 – जोसेफ ग्रोल ने पिल्सेन शहर के बोहेमिया में पहली पील्सनर बीयर का उत्पादन किया।
1864 – कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।
1875 – सैन फ्रांसिस्को ने मार्केट स्ट्रीट पर पैलेस होटल की स्थापना की।
1880 – अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया।
1902 – मैकडोनाल्ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्म।
1910 – पुर्तगाल में राजशाही खत्म और गणतंत्र की स्थापना हुई।
1915 – बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
1944 – फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1948 – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत हुई।
1969 – मोंटी पायथन फ्लाइंग सर्कस पहली बार बीबीसी वन पर प्रसारित हुआ।
1988 – ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
1989 – मीरा साहिब बीवी भारतीय सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनीं।
2011 – भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ लॉन्च किया गया।
05 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1524- प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म हुआ।
1864- सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्यां ल्यूमियरे हुआ।
1902- मैकडोनाल्ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्म हुआ।
1922- अर्जेंटीनाई रेस कार ड्राइवर जोसे फ्रोयलैन गोन्ज़ालेज़ का जन्म हुआ।
05 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1905- भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल एवं कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन हुआ।
1037- प्रसिद्ध उपन्यासकार दुर्गा प्रसाद खत्री का निधन हुआ।
1981- प्रख्यात साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन हुआ।
2011 – एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में पैंक्रियाज कैंसर के कारण निधन हुआ।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…