Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1977 में तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया था। आइए एक नजर डालते हैं 04 अक्टूबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1302 – बैजेंटाइन साम्राज्य तथा वेनिस गणराज्य के बीच एक शांति समझौता।
1824- मेक्सिको गणराज्य बना।
1830- नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम नया देश बना।
1943- अमेरिका ने सॉलोमन द्वीप पर कब्जा किया।
1956- ग्रेट ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया।
1957- सोवियत संघ (अब रूस) ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम वजनी उपग्रह स्पूतनिक को सफलता पूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाया। इस उपग्रह ने 92 दिन में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा।
1963- क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोगों की मौत।
1977- भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया।
हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
1996- पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ा।
2006- जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
2011- अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रमुख अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डाॅलर का ईनाम भी रखा।
2012- चीन में आये भूस्खलन से 19 लोग दबकर मरे।
2012- फॉॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।

04 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1884- प्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार एवं साहित्य इतिहासकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जन्म हुआ।
1857- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ।
1931 – हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका संध्या मुखोपाध्याय का जन्म हुआ।

04 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
2015- भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन।
भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का निधन 1968 में हुआ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here