Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
कोरोना से विश्वभर में लगभग 3.44 लोग संक्रमित, 10.24 लाख से ज्यादा की मौत - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

कोरोना से विश्वभर में लगभग 3.44 लोग संक्रमित, 10.24 लाख से ज्यादा की मौत

विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग 3.44 करोड़ हो गई है, जबकि 10.24 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा विषाणु ने  सबसे अधिक कहर अमेरिका में बरपाया है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इसकी चपेट में 72.88 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। वहीं 2.08 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 63.94 लाख से ज्यादा लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। वहीं 99,773 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 48.47 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि लगभग 1.45 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 11.89 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20981 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में कोलंबिया ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस संक्रमण से अब तक 8.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 26196 लोगों की मृत्यु हुई है।

पेरू में इस वायरस से अब तक  8.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32535 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले में स्पेन मेक्सिकों से आगे निकल गया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक लगभग 7.79 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 31973 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं अर्जेंटीन में कोरोना से अब तक 7.65 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 20288 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोविड-19 से अब तक 7.48 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 78078  लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

दक्षिण अफ्रीका———-6.76 लाख——————————–16866

फ्रांस———————6.17 लाख———————————-32034

चिली———————4.67 लाख——————————-12867

ईरान———————-4.65 लाख——————————26567

ब्रिटेन———————-4.63 लाख ————————–42358

इराक————————3.72 लाख—————————9298

बंगलादेश——————3.66 लाख—————————-5305

सऊदी अरब—————-3.36 लाख————————–4823

तुर्की————————-3.20 लाख————————–8262

इटली————————3.20 लाख————————-35941

फिलीपींस——————-3.17 लाख————————-5616

पाकिस्तान—————–3.13 लाख—————————6499

जर्मनी————————2.97 लाख————————9517

 

General Desk

Recent Posts

इंडिगो के 06 विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एक हफ्ते में 70 से ज्यादा फ्लाइट को मिल चुकी है धमकियां

दिल्लीः देश में यात्री विमानों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहे हैं। इंडिगो के…

1 day ago

बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 99 कैंडिडेट्स की पहली सूची, फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम, प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले कामठी से लड़ेंगे चुनाव

मुंबईः बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।  इसमें 99…

2 days ago

महाकुंभ की तैयारियां जोरों, सात स्तरीय रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, तैनात होंगे 37 हजार पुलिसकर्मी

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की संगम नगर महाकुंभ को लेकर सजने-संवरने लगी। 2025 में संगम तट पट पर आयोजित होने वाले…

2 days ago

आज है करवा चौथ, जानें चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और मंत्र

दिल्लीः आज दिन रविवार और तिथि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष  की…

2 days ago

घरेलू मैदान में न्यूजीलैंड से 36 साल बाद टेस्ट हारा भारत, टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाये थे 46 रन, यही हार की सबसे बड़ी वजह

स्पोर्ट्स डेस्कः न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हराया दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टेस्ट…

2 days ago

कार प्रेमियों को लुभाने के लिए इसुजु ने D-MAX Ambulance को भारतीय बाजार में उतारा, 14 बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स से लैस

दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…

3 days ago