विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग 3.44 करोड़ हो गई है, जबकि 10.24 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा विषाणु ने  सबसे अधिक कहर अमेरिका में बरपाया है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इसकी चपेट में 72.88 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। वहीं 2.08 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 63.94 लाख से ज्यादा लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। वहीं 99,773 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 48.47 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि लगभग 1.45 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 11.89 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20981 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में कोलंबिया ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस संक्रमण से अब तक 8.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 26196 लोगों की मृत्यु हुई है।

पेरू में इस वायरस से अब तक  8.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32535 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले में स्पेन मेक्सिकों से आगे निकल गया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक लगभग 7.79 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 31973 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं अर्जेंटीन में कोरोना से अब तक 7.65 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 20288 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोविड-19 से अब तक 7.48 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 78078  लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

दक्षिण अफ्रीका———-6.76 लाख——————————–16866

फ्रांस———————6.17 लाख———————————-32034

चिली———————4.67 लाख——————————-12867

ईरान———————-4.65 लाख——————————26567

ब्रिटेन———————-4.63 लाख ————————–42358

इराक————————3.72 लाख—————————9298

बंगलादेश——————3.66 लाख—————————-5305

सऊदी अरब—————-3.36 लाख————————–4823

तुर्की————————-3.20 लाख————————–8262

इटली————————3.20 लाख————————-35941

फिलीपींस——————-3.17 लाख————————-5616

पाकिस्तान—————–3.13 लाख—————————6499

जर्मनी————————2.97 लाख————————9517

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here