संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज 75 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर तथा अल्प संख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उन्हें बधाई दी है।
मोदी ने कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों में विद्वता देश के लिए बहुत बड़ी संपत्ति बताया। उन्होंने कहा, ” राष्ट्रपति जी को जन्मदिन. की बधाई। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि में और नीतिगत मामलों में विद्वता देश के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वह कमजोरों की सेवा में अत्यंत दयालुता से जुटे रहते हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।”
कोविंद का जन्म एक अक्टूबर 1945 में उत्तर प्रदेश के परौख में हुआ था।
वहीं शाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं। ”
जावडेकर ने कहा,” माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके गरिमामयी व्यवहार ने इस पद की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया है ।आपके मार्गदर्शन में देश सदैव ऐसे ही प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे । “
वहीं नकवी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भारत के महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ। “
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…