संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः काग्रेस नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। दोनों नेताओं ने प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राज्य सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में असफल रही है।
राहुल ने एक अक्टूबर को ट्वीट कर कहा “उत्तर प्रदेश के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ नहीं तथ्य छुपाओ सत्ता बचाओ’ है।”
वहीं प्रियंका ने कहा “हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।”
पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा “उत्तर प्रदेश में एक और दलित बेटी के साथ गैंग रेप ! सोच कर भी रूह काँपती है – अनाचार, बहशियों ने दोनों पाँव और कमर तोड़ डाली ! क्या क़ानून है या मर गया। क्या सविंधान की सरकार है या अपराधियों की। कब रुकेगी ये दरिंदगी। क्यों इस्तीफ़ा नही देते आदित्यनाथ।”
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…