संवाददाता
प्रखर प्रहरी
ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की मौत को लेकर सियासी घमासान तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के लिए हाथरस जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों नेताओं को ग्रेटर नोएडा में रोका तो दोनों कार से उतरकर पैदल ही आगे बढ़ गए।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा से हाथरस की दूरी लगभग 142 किलोमीटर है। उधर, हाथरस प्रशासन ने जिला में 31 अक्टूबर तक के लिए धारा 144 लगू कर दी है। हाथरस की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। पीड़ित परिवार के गांव में बैरिकेड लगाए गए हैं। इससे पहले राहुल और प्रियंका 2016 में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए नोएडा पहुंचे थे, लेकिन तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद दोनों को दिल्ली लौटना पड़ा था।
प्रियंका ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, “गैंगरेप की शिकार लड़की के पिता को जबरदस्ती ले जाया गया। सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया। वे जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है। क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार?”
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…