Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 September 2020: कर्क राशि वालों के सार्थक होंगे महत्वपूर्ण कार्य, लेकिन मकर राशि वालों के जीवन में रहेगी की उत्साह की कमी, जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

Aaj ka Rashifal 30 September 2020: आज दिन बुधवार और दिनांक 30  सितंबर 2020  है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना ?

मेष : मेष राशि वाले कुछ अच्छे आसार मन में उत्साह का संचार करेंगे। मन को ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में तत्पर होगा।

वृषभ : वृषभ राशि के जातक आज के दिन निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। सगे-संबंधों में भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करें। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।

मिथुन : आज के दिन आपका मन धार्मिकता से ओतप्रोत होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

कर्क : कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य आज के दिन सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। देवी कृपा आप पर बरसेगी। महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी।

सिंह : आज के दिन नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा। मन अच्छे विचारों से प्रभावित रहेगा। धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

कन्या : कन्या राशि वालों के लिए परामर्श है कि मन पर नियंत्रण करें और कर्तव्यनिष्ठ बने। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। ईश्वरीय कृपा से मन शांत होगा। थोड़ा संयमी तथा  धैर्यवान बने।

तुला : आज के दिन आपको जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।  अविवाहितों के विवाह संबंधी अड़चनों को लेकर मन परेशान होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक : आज के दिन आप अपने मन को पूजा-पाठ की ओर केंद्रित करें। नयी सफलताओं के आसार बनेंगे। आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।

धनु : धनु राशि वालों के महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होंगे। अभिभावको से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें।

मकर : मकर राशि वालों के सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों के विवाह संबंधी बातें पूर्ण होंगी। खाली समय का पूर्ण उपयोग करें।

कुंभ : कुंभ राशि वाले अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।

मीन : मीन राशि वालों के लिए सलाह है कि संबंधों में नैतिक मर्यादा का पालन करें।  नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निकट संबंधों में पारदर्शी बने। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी किंतु महत्वपूर्ण दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु ध्यान दें।

Shobha Ojha

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 hour ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

21 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago