Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 01 October 2020: ब्रिटिश सरकार ने विरोध-प्रदर्शनों के कारण जालियांवाला बाग हत्या की जांच के लिए हंटर समिति का गठन किया, जानें एक अक्टूबर को घटित हुई हैं और कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं?

दिल्लीः आज के ही दिन 1919 में ब्रिटिश सरकार ने विरोध-प्रदर्शनों के कारण जालियांवाला बाग हत्या की जांच के लिए हंटर समिति का गठन किया था। आइए नजर डालते हैं देश और दुनिया में 01 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ।
1919-ब्रिटिश सरकार ने जानलियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए हन्टर समिति की स्थापना की।
1949 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) की घोषणा।
1953 – आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1960 – नाइज़ीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1978 – भारत में लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ा कर 18 और लड़कों की 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष किया गया।
1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उग्रवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत।
2000 – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 27वें ओलम्पिक खेलों का समापन।
2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2003 – नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बंगलादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
2004 – इजरायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत।
2006 – इजरायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008 – आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम विस्फोट किया।
2015 – ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।

01 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1842 – स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का जन्म हुआ।
1847 – प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म हुआ।
1895 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान का जन्म हुआ।
1901 – स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का जन्म हुआ।
1919 – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ।
1945 – भारत के मौजूदा एवं 14वें राष्ट्रपति राम नाथ काेविंद का जन्म हुआ।
1952 – लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा का जन्म हुआ।

01 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1574- सिखों के तीसरे गुरू अमर दास का निधन हुआ।
1979- प्रसिद्ध क्रांतिकारी चन्दन सिंह गढ़वाली का हुआ।

Shobha Ojha

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

5 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

6 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

6 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

7 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

7 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

1 week ago