दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 85,362 नये मामले दर्ज किए गए तथा संक्रमितों की संख्या 59 लाख के पार पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 26 सितंबर को जारी किए गए पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 85,362 नये मामले सामने आये हैं और 93,420 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 9,147 कम होकर 9,60,969 रह गये। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 59 लाख का आंकड़ा पार कर 59,03,933 पर पहुंच गई है और स्वस्थ होने वालों की संख्या 48,49,585 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के सक्रिय मामलों में  नौ हजार से अधिक की गिरावट हुई और कुल सक्रिय मामले घटकर करीब 9.61 लाख रह गये। इससे पहले शुक्रवार को देश में स्वस्थ होने वाले लोगों से इसकी चपेट में आने वाले नये लोगों की संख्या 3437 अधिक थी। देश में शुक्रवार से पहले लगातार छह दिनों तक लगातार स्वस्थ होने वालों  की संख्या इसकी चपेट में आने वाले नये लोगों की संख्या से अधिक रही थी, जिसके कारण सक्रिय मामलों में गिरावट आई थी।

वहीं इस दौरान 1,089 मरीजों के मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 93, 379 हो गया है। देश में इस समय कोरोना के 9,60,969 सक्रिय मामले हैं। वहीं  48,49,585 लोग अब तक इस महामारी को मात दे चुके हैं। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की दर 16.28 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 82.14 तथा मृत्यु दर 1.58

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here