विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस से दुनियाभर में लगभग 3.23 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं करीब 9.83 लाख लोगों की इसके कारण जान जा चुकी है। इस जानलेवा विषाणु ने सबसे अधिक कहर अमेरिका में बरपाया है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इससे इस महामारी की चपेट में 69.90 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। वहीं लगभग 2.03 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 58.19 लाख लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। वहीं 92290 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 46.58 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 139808 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 11.31 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19973 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में कोलंबिया ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस संक्रमण से अब तक 7.91 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 24746 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक 7.83 लाख  संक्रमित हुए हैं तथा 31870 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 7.15 लाख हो गई तथा 75439  लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्पेन में कोरोना से अब तक 7.04 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 31118लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

अर्जेंटीना—————–6.74 लाख——————————-14786

दक्षिण अफ्रीका———-6.67 लाख——————————–16283

फ्रांस———————5.36 लाख———————————-31524

चिली———————4.52 लाख——————————-12469

ईरान———————-4.40 लाख——————————25222

ब्रिटेन———————-4.19 लाख ————————–41991

बंगलादेश——————3.57 लाख—————————-5093

इराक————————3.42 लाख—————————8867

सऊदी अरब—————-3.32 लाख—————————4625

तुर्की————————-3.10 लाख————————–7785

पाकिस्तान—————–3.09 लाख—————————6444
इटली————————3.04 लाख————————-35781

फिलीपींस——————-2.99 लाख————————-5196

जर्मनी————————2.82 लाख————————9448

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here