संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी अब हमारे बीच नहीं रहे। कोरोना वायरस के कारण बुधवार को उनका यहां स्थित एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वहीं 65 साल के थे।

अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सदस्य थे। अंगड़ी गुरुवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। उनके सम्मान में  गुरुवार को दिल्ली के ऑफिसों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

अंगड़ी मोदी वे मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं, जिनकी प्राण घातक कोरोना वायरस के कारण जान गई है। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा सांसद रहे हैं। वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में चुने गए थे। बेलगाम के कोप्पा गांव में जन्मे सुरेश अंगड़ी ने जिले के राजा लखमगौदा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की थी।

अंगड़ी कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती की इन जानलेवा विषाणु की वजह से मौत हुई थी। मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संक्रमित हो चुके हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने अंगड़ी के निधन पर शोक जताया है।

कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं।

 

वहीं मोदी ने कहा कि सुरेश अंगड़ी असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की थी। वह समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे।

शाह ने कहा रेल राज्यमंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री सुरेश अंगड़ी जी के निधन की खबर सुनका गहरा दुख हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here