Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj ka Itihas 19 September 2020: युवराज ने टी-20 वर्ल्डकप में स्टुर्अट ब्रॉड के छह गेंदों पर छह छक्का लगाया था और महज 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा था, जाने आज के दिन घटित हुई तीं और कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं…

दिल्लीः आज के ही दिन 2007 में युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्डकप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ स्टुर्अट ब्रॉड के छह गेंदों पर छह छक्का लगाया था और महज 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा था। आइए एक नजर डालते हैं 19 सितंबर को देश और दुनिया के इतिहास में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1755 – ब्रिटेन और रूस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1865 – अटलांटा विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।
1870 – फ्रेंको-प्रुशियन युद्ध में पेरिस की घेराबंदी शुरू हुई।
1876 – ओटावा में एक फुटबॉल क्लब की स्थापना की गयी।
1888 – विश्व की प्रथम सौंदर्य प्रतियोगिता बेल्जियम में शुरू की गयी।
1893 – न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1907 – पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काॅटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया।
1918 – जॉर्डन घाटी में तीसरे ट्रांसजेर्डन हमले की शुरुआत हुई।
1955 – अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह करके राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
1957 – अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1965 – अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ।
1973 – सोवियत संघ ने सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974 – होंडुरास में समुद्री तूफान फिफी के कहर से 5000 लोग मारे गए।
1982 – स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1985 – मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई। जिसमें तीन राज्य तबाह हो गए थे और करीब 10,000 लोग मारे गए।
कर्नम 2000- मल्लेश्वरी ने ओलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

2006 – थाईलैंड में सैन्य तख्तापलट हुआ, जिसके बाद जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
2007 – भारत के युवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।

2011- अख़लाक़ मोहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को उर्दू साहित्य में उनके योगदान के लिए 44वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2014 – एप्पल आईफोन-6 की बिक्री शुरू हुई।

19 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिःः

  • 1958- भारतीय गायक, संगीतकार एवं अभिनेता लकी अली का जन्म हुआ।
  • 1965- अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ।
  • हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध अवं सम्मानित कवि कुंवर नारायण का जन्म हुआ।
  • 1857- 20वीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का जन्म हुआ।

19 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1581-सिक्खों के चौथे गुरु सिख गुरु राम दास का निधन हुआ।
  • 1936- ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान विष्णुनारायण भातखंडे का निधन हुआ।
  • 2013-चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का निधन हुआ
General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

2 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

3 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

3 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

4 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

4 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

4 days ago