Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

विश्वभर में कोरोना से 3.02 करोड़ से ज्यादा संक्रमित 9.47 लाख लोगों की मौत

विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः विश्वभर में कोरोना वायरस का कहर चरम पर है। इस जानलेवा विषाणु से दुनियाभर में में अब तक 3.02 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 9.47 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रमण से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इससे 66.76 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 197655 लोगों की जान जा चुकी है।
इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 52.15 लाख से अधिक लोग अब तक संक्रमित हुए हैं तथा 84372 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 44.55 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 134935 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 10.87 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19128 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक 7.44 लाख  संक्रमित हुए हैं तथा 31051 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोलंबिया में इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 7.44 लाख से अधिक हो गई है तथा 23665 लोगों की अब तक इसके कारण जान जा चुकी है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 6.84 लाख हो गई तथा 72179  लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अब तक 6.56 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15772 लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

स्पेन——————– 6.26 लाख——————————–30405

अर्जेंटीना—————–6.02 लाख——————————-12460

फ्रांस———————4.54 लाख———————————-31103

चिली———————4.41 लाख——————————-12142

ईरान———————-4.16 लाख——————————23952

ब्रिटेन———————-3.84 लाख ————————–41794

बंगलादेश——————3.46 लाख—————————-4881

सऊदी अरब—————-3.28 लाख—————————4430

पाकिस्तान—————–3.04 लाख—————————6468

इराक————————3.03 लाख—————————8248
तुर्की————————-2.98 लाख————————–7315

इटली————————2.93 लाख————————-35658

फिलीपींस——————-2.79 लाख————————-4830

जर्मनी————————2.70 लाख————————9384

Shobha Ojha

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

2 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

3 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

3 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

4 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

4 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

4 days ago