Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 18 September 2020: मास्को में लगी भीषण आग में शहर का 75 हिस्सा जला, 12 हजार लोगों की मौत हुई, जाने आज के दिन घटित हुईं थी और कौन-कौन सी घटनाएं?

दिल्लीः आज के ही दिन 1812 में मास्को में लगी भीषण आग में शहर का 75 प्रतिशत हिस्सा जल गया था और इस घटना में 12 हजार लोगों की मौत हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर

1180 – फिलिप ऑगस्टस फ्रांस के राजा बने।
1769 – बोस्टन, मैसाचुसेट्स के जॉन हैरिस ने पहला स्पाइनेट पियानो बनाया।
1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
1821 – मैसाचुसेट्स में एमहर्स्ट कॉलेज स्थापित किया गया।
1842 – पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।
1851 – न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने प्रकाशन शुरू किया।
1919 – हाॅलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
1922 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत हुई।
1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान बम्बई से गोवा के बीच उड़ाया।
1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1997 – अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।
2008 – शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।

18 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1900- मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल शिवसागर रामगुलाम का जन्म हुआ।
  • 1906- भारतीय हास्य कवि काका हाथरसी का जन्म हुआ।
  • 1931- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का जन्म हुआ।
  • 1950- प्रसिद्ध अभिनेत्र शबाना आजमी का जन्म में हुआ।
  • 1976- ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ।

18 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1899- बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का निधन 1899 में हुआ।
  • 1930- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता जोसेफ़ बैपटिस्टा का निधन 1930 में हुआ।
  • 1958-‘भारत रत्न’ सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी समाज सेवी एवं शिक्षा शास्त्री भगवान दास का निधन हुआ।
  • 1961- संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव डैग हैमरस्क्जोंल्ड का निधन हुआ।
  • 1992- भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का निधन हुआ।
General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

15 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

23 hours ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago