दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्ली देश में प्राण घातक कोरोना वायरस का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब हरियाणा भी देश के उन राज्य में शामिल हो गया है, जहां इस महामारी से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या एक लाख से अधिक है। हरियाणा कोविड1- से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश का 15वां राज्य बन गया है। वहीं कर्नाटक एक लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। 

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, गुजरात, केरल और राजस्थान के बाद हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। हरियाणा में 2694 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,01,316 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 17 सितंबर को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों एवं  केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या निम्नलिखत प्रकार है:
राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत
अंडमान और निकोबार..196………..3345…………..52
आंध्र प्रदेश…………..90279……….497376……..5105
अरुणाचल प्रदेश ……1892……….. 4787…………13
असम ……………….29091……….119367……….511
बिहार ……………….12959………..148656……….848
चंडीगढ़ ……………..3171………….5683………….104
छत्तीसगढ़ ………….37470…………35885…………611
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव………233…………….2575…………..2
दिल्ली ……………..30914……….194516………..4839
गोवा ……………….5375…………20445…………..319
गुजरात ……………16262…………98029………..3256
हरियाणा …………..21334………..78937………..1045
हिमाचल प्रदेश ……4146…………6558……………..91
जम्मू कश्मीर ……..19503………..38709………… 932
झारखंड……………14138…………51357…………579
कर्नाटक …………..101645………375809……….7536
केरल ……………..32775…………84608………..480
लद्दाख …………….953……………2536…………..46
मध्यप्रदेश………….22136……….71535…………1844
महाराष्ट्र………….297506………792832………30883
मणिपुर …………..1751…………6521…………..48
मेघालय………….1902………….2264……………29
मिजोरम ………….567………….939………………0
नागालैंड ………….1261………..3987……………15
ओडिशा …………32405……..129859………….656
पुड्डुचेरी…………..4770………..15923……………418
पंजाब …………21022………..63570……………2592
राजस्थान ……..17049………..89352…………..1279
सिक्किम ……….480………….1722……………….19
तमिलनाडु…….46633………464668………….8559
तेलंगाना ………30443………133555…………..1005
त्रिपुरा …………7498…………12956…………….222
उत्तराखंड ……11068…………24432…………….447
उत्तर प्रदेश ……67002………258573…………..4690
पश्चिम बंगाल……..24147………184113………..4123
कुल ………. 1009976……. 4025079………..83198

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here