दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः भारत में प्राण घातक कोरोना वायरस का प्रकोप चरम पर है। देश के विभिन्न हिस्सों में 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के रिकॉर्ड 97,894 नये मामले दर्ज किए गए और इसके साथ ही देश में इस जानलेवा विषाणु से अब तक प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 51 लाख के पार पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 17 सितंबर को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 5118254 कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान 1,132 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आकंड़ा 83198 तक पहुंच गया है। देश में इस समय कोरोना के 10,09,976 सक्रिय मामले हैं। वहीं अब तक 40,25,080 लोग इस जानलेवा विषाणु को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 19.73 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 78.64 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.63 फीसदी है।
दिल्ली: राष्ट्र राजधानी के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…
दिल्लीः बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ गुरुवार रात करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट से टकराया। चक्रवाती…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे लेहः भारत और चीन के सैनिक पूर्वी लद्दाख सेक्टर में डेमचोक और देपसांग वापस लौटने लगे…
दिल्लीः देश में यात्री विमानों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहे हैं। इंडिगो के…
मुंबईः बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 99…
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की संगम नगर महाकुंभ को लेकर सजने-संवरने लगी। 2025 में संगम तट पट पर आयोजित होने वाले…