File Picture

 

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है। इससे विश्वभर में अब तक 2.99 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 9.42 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रमण से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इससे 66.35 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 196912 लोगों की जान जा चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 51.18 लाख से अधिक लोग अब तक संक्रमित हुए हैं तथा 83198 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 44.19 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 134106 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 10.81 ख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18996 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक 7.44 लाख  संक्रमित हुए हैं तथा 31035 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोलंबिया में इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 7.36 लाख से अधिक हो गई है तथा 23478 लोगों की अब तक इसके कारण जान जा चुकी है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 6.81 लाख हो गई तथा 71978  लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अब तक 6.53 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15641 लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

स्पेन——————– 6.14 लाख——————————–30243

अर्जेंटीना—————–5.89 लाख——————————-12229

फ्रांस———————4.44 लाख———————————-31007

चिली———————4.41 लाख——————————-12142

ईरान———————-4.13 लाख——————————23808

ब्रिटेन———————-3.81 लाख ————————–41773

बंगलादेश——————3.44 लाख—————————-4859

सऊदी अरब—————-3.28 लाख—————————4399

पाकिस्तान—————–3.04 लाख—————————6399

इराक————————3.03 लाख—————————8248
तुर्की————————-2.96 लाख————————–7249

इटली————————2.91 लाख————————-35658

फिलीपींस——————-2.76 लाख————————-4745

जर्मनी————————2.68 लाख————————9375

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here