विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक लगभग 2.96 करोड़ से अधिक लोग संक्रमति हो चुके हैं। वहीं इसके कारण अब तक 9.36 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इससे 66.07 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 195961 लोगों की जान जा चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 50.20 लाख से अधिक लोग अब तक संक्रमित हुए हैं तथा 82066 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 43.82 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 133119 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 10.75 ख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18853 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक 7.38 लाख  संक्रमित हुए हैं तथा 30927 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोलंबिया में इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 7.29 लाख से अधिक हो गई है तथा 23228 लोगों की अब तक इसके कारण जान जा चुकी है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 6.76 लाख हो गई तथा 71678  लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अब तक 6.52 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15641 लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

स्पेन——————– 6.03 लाख——————————–30004

अर्जेंटीना—————–5.77 लाख——————————-11852

चिली———————4.38 लाख——————————-12040

फ्रांस———————4.34 लाख———————————-31007

ईरान———————-4.10 लाख——————————23632

ब्रिटेन———————-3.77 लाख ————————–41753

बंगलादेश——————3.43 लाख—————————-4823

सऊदी अरब—————-3.27 लाख—————————4338

पाकिस्तान—————–3.03 लाख—————————6393

इराक————————2.99 लाख—————————8166
तुर्की————————-2.95 लाख————————–7186

इटली————————2.90 लाख————————-35624

फिलीपींस——————-2.73 लाख————————-4732

जर्मनी————————2.66 लाख————————9372

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here