दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सीमा पर सेना के पूरी मुश्तैदी से तैनात है और संसद तथा पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने यह बातें आज संसद भवन परिसर में कही।
पीएम मोदी ने चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच सेना के जवानों की हौसलाफजाई करते हुए कहा, “सेना के वीर जवान सीमा पर डटे हुए हैं, पूरी हिम्मत के साथ, जज्बे के साथ, बुलंद हौसलों के साथ दुर्गम पहाड़ियों मे डटे हुए हैं। जिस विश्वास के साथ वे डटे हुए हैं, इस सदन की विशेष जिम्मेदारी है कि सदन के सभी सदस्य एक भाव, एक भावना, एक संकल्प से यह संदेश देंगे कि सेना के जवानों के पीछे संसद और संसद सदस्यों के माध्यम से देश उनके पीछे खड़ा है।” उन्होंने कहा कि संसद का यह सत्र विशिष्ट वातावारण में प्रारंभ हो रहा है। कोरोना और कर्त्तव्य के बीच सभी सांसदों ने कर्त्तव्य का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे। अनेक विषयों पर चर्चा होगी। लोकसभा में जितनी ज्यादा चर्चा, जितनी गहन और विविधताओं से भरी चर्चा होती है, उतना ही सदन और देश को लाभ होता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सांसद मिलकर इस बार भी इस महान परंपरा में बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति में जिन सतर्कताओं के बारे में सूचित किया गया है उनका सबको पालन करना है। उन्होंने कहा आशा व्यक्त की कि जल्द से जल्द दुनिया के किसी भी कोने से टीका उपलब्ध हो और हमारे वैज्ञानिक जल्द से जल्द टीका बनाने में सफल हों।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…