Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

13 सितंबर 2020 का राशिफलः-

मेषः आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ नहीं है। आज आपको मानसिक तनाव घेर सकता है। यदि आपने कहीं से आर्थिक सहायता की उम्मीद की है तो वो पूरी नहीं होगी। आर्थिक तंगी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

वृषभः वृषभ राशि वालों को परामर्श है कि वे आज के दिन धन से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किसी भी प्रकार से अपनी नौकरी या आय स्रोत को छोड़ने का ना सोचें। परिवार में आर्थिक बैलेंस बनाना जरूरी है।

मिथुनः  आज के दिन बढ़ते हुए खर्च आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। अपने स्वास्थ्य से संबंधित चीज़ों में लापरवाही न बरतें। धन से संबंधित चीज़ों में भी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है।

कर्कः आज के दिन आप  कुछ नया सीखेंगे जो भविष्य में आपके लिए कारगर रहेगा।  एक नई सीख आप के जीवन को नई दिशा दे सकती है। भविष्य की योजनाओं के लिए समय महत्वपूर्ण है।

सिंहः आज के दिन आपको जीवन में गति महसूस होगी। कई रुके हुए काम आपके पूरे होंगे, लेकिन कहीं न कहीं मानसिक मतभेद जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में दूरी ला सकता है।  

कन्याः  कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक तौर पर बेहद लाभकारी रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा और साथ ही अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। कहीं से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुलाः आज के दिन घर से जुड़ी आपकी परेशानियां दूर होंगी। घर की साज-सजावट, देख-रेख और सफाई से जुड़े कार्य आज के दिन पूरे होंगे। महिला वर्ग का आपको सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिकः वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। छोटा ही सही लेकिन धन लाभ आपको प्राप्त होगा।  संतान सुख और पारिवारिक संबंधों के लिए समय आपका उत्तम रहेगा।

धनुः धनु राशि के जातकों को आज के दिन मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप में से कई लोग जो किसी संस्थान से जुड़े हुए हैं, उनके मन में बनी अनिर्णयता की स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक चीज़ों में विश्वास बढ़ेगा।

मकरः मकर राशि वालों का आज के दिन रुके हुए कार्य पूरे होंगे। महिला वर्ग का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही मित्रों का सहयोग आपके दिन को विशेष तौर पर लाभकारी बनाएगा।

कुंभः आज के दिन आपको पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। मन में एक अलग उत्साह एवं उमंग बनी रहेगी। आज के दिन आपको कई चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

मीनः आज के दिन बीता हुआ समय आपके मन को दुखी कर सकता है, जो चीज़ें हाथ से निकल गई हैं वो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

 

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

2 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

2 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

3 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

3 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

4 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

4 days ago