Subscribe for notification
ट्रेंड्स

नहीं रहे दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, 74 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्ली/ पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली स्थित एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। हाल ही में तबीयत बिगड़ने के रघुवंश प्रसाद सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था।, जहां शुक्रवार देर रात अचानक ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और आज उनका निधन हो गया।

6 जून 1946 को बिहार के वैशाली में जन्मे रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान बिहार के कद्दावर नेता के तौर पर होती थी। वह पिछले 32 साल से आरजेड़ी के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने गुरुवार को आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के नाम एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने आरजेडी छोड़ने का ऐलान किया था। हालांकि लालू ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया था। लालू नेपत्र लिखकर उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली के एम्स से ही रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने तीन मांगे रखी थीं। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Lalu Prasad Yadav
@laluprasadrjd
·
37m
प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया?

मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए।

नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।

Delhi Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

2 hours ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

22 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago