Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

दुनियाबर में कोरोना से 2.85 करोड़ से अधिक संक्रमति, 9.16 लाख से ज्यादा की मौत

विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 2.85 करोड़ से अधिक लोग संक्रमति हो चुके हैं। वहीं इसके कारण अब तक 9.16 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा विषाणु से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक इससे 64.45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 193016 लोगों की जान जा चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 46.60 लाख लोग अब तक संक्रमित हुए हैं तथा 77472 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 42.82 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 130396 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 10.54 ख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18426 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक 7.17 लाख  संक्रमित हुए हैं तथा 30470 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोलंबिया में इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 7.02 लाख से अधिक हो गई है तथा 22518 लोगों की अब तक इसके कारण जान जा चुकी है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 6.58 लाख हो गई तथा 70183  लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अब तक 6.46 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15378 लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

स्पेन——————– 5.56 लाख—————————–29747

अर्जेंटीना—————–5.36 लाख——————————11148

चिली———————4.31 लाख—————————–11850

फ्रांस———————4.02 लाख—————————–30.901

ईरान———————-3.99 लाख—————————-23029

ब्रिटेन———————-3.64 लाख ————————–41703

बंगलादेश——————-3.35 लाख—————————-4702

सऊदी अरब—————–3.24 लाख—————————4213

पाकिस्तान——————–3.01 लाख—————————6373
तुर्की————————-2.88 लाख————————–6951

इटली————————2.85 लाख————————-35597

इराक————————2.83 लाख————————–7881

जर्मनी————————2.61 लाख————————9351

 

 

Foreign Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

1 day ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

1 day ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

1 day ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

3 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

4 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

4 days ago