दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप चरम पर है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के रिकॉर्ड 97,570 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या साढ़े 46 लाख के पार पहुंच गई है। देश में लगातार तीन दिनों तक इस जानलेवा विषाणु के 95 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 11 सिंतबर को 96,551 और 10 सितंबर 95,735 नए मामले दर्ज किए गए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से अब तक 4659985 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कारण 1,201 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77472 तक पहुंच गया है। देश में इस समय कोरोना के 9,58,316 संक्रिय मामले हैं। वहीं 36,24,197 लोग अब तक इस प्राण घातक विषाणु को मात दे चुके हैं। देश में इस समय कोरोना के संक्रिय मामलों की दर 20.56 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 77.77 और मृत्यु दर 1.66 फीसदी है।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…