Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1948 में भारत ने हैदराबाद के निजाम ओसमान अली खान आसिफ खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था और हैदराबाद रियासत को भारत में शामिल किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 12 सिंतबर को घटित हुईं महत्वपपूर्ण घटनाओं परः-

1217 – फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1398 – तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635 – स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786 – लॉर्ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना।
1873 – पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944 – अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद के निजाम ओसमान अली खान आसिफ खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
1987 – इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991 – अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।
1997 – 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।
1997 – संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।
1998 – मलेशिया के कुआलालम्पुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
2000 – न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारंभ हुआ।
2001 – अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का एलान किया।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
2002 – ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
2004 – उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की अमेरिका ने घोषणा की। सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2007 – रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2008 – सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
2009 – भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
2012 – एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।

12 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1912- प्रसिद्धस्वतंत्रता सेनानी एवं लोकसभा के प्रभावशाली सदस्यफीरोज गांधी का जन्म हुआ।

1922- अमेरिकी कवि जैक्सन मैक लो का जन्म हुआ।

12 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1922- प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का निधन हुआ।

1962- प्रसिद्ध रचनाकार रांगेय राघव का निधन हआ।

1971- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) जयकिशन का निधन हुआ।

1983- भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार एवं लेखक रंजन का निधन हुआ।

 

 

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

2 weeks ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

2 weeks ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

2 weeks ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 weeks ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 weeks ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 weeks ago