संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः प्रसिद्ध समाजसेवी, बुधआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश का 11 सितंबर को यहां निधन हो गया। वह 80 साल के थे। स्वामी अग्निवेश ने आज शाम 6.55 बजे अंतिम सांस ली। स्वामी अग्निवेश को तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को दिल्ली के आईएलबीएस यानी इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बॉयलरी साइंसेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों के के अनुसार स्वामी अग्निवेश का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।
आईएलबीएस प्रबंधन ने गुरुवार को मल्टी ऑर्गन फेल होने से स्वामी अग्निवेश की हालत में गिरावट आने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। स्वामी अग्निवेश काफी समय से बीमार चल रहे थे। डॉक्टरों के के अनुसार वह लिवर की बीमारी से ग्रसित थे र उन्हें लिवर प्रत्यर्पण की सलाह दी गई थी।
बंधुआ मुक्ति मोर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने बताया कि स्वामी अग्निवेश का पार्थिव शरीर 12 सितम्बर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए 07, जंतर-मंतर मार्ग स्थित कार्यालय में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार इसी दिन शाम चार बजे गुरुग्राम जिले में अग्निलोक आश्रम, बहलपा में किया जायेगा।
स्वामी अग्निवेश ने 1970 में आर्य सभा पार्टी बनाई थी और 1977 में उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव जीत हासिल की थी। वे हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। स्वामी अग्निवेश 2011 में प्रसिद्ध समाज सेवी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी शामिल रहे थे। हालांकि, बाद में वह इससे दूर हो गए थे।
स्वामी ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले एरियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह नवम्बर 2011 में इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे, लेकिन तीन दिन बाद ही घर से बाहर निकल गए थे।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…