Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित प्रथम धर्म सम्मेलन में स्वामी विवाकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता तथा सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 11 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1893 – शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
1906 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में जारी अहिंसा आंदोलन को पहली बार ‘सत्याग्रह’ नाम दिया।
1919 – अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1939 –  इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1941 – अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
1951 – फ्लोरेंस चैडविक इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी । उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
1961 – विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना हुई।
1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा किया।
1968 – एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
1971 – मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
1973 – चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट हुआ।
2001 – अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए भयानक आतंकवादी हमले में 2752 लोगों की मौत हुई।

2006- स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।

2012 – सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।

11 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1862- अमेरीकी लेखक ओ. हेनरी का जन्म हुआ।

1895 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म हुआ।

1911 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ।

11 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1948- पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ।

1987- कवयित्री एवं हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का निधन हुआ।

 

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

10 hours ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

1 day ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

2 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago