संवाददाताः कपिल भारद्वाज
प्रखर प्रहरी
अंबालाः आधुनिक लड़ाकूल विमान आज भारतीय वायु सेना में शामिल हो गए। फ्रांस से भारत आने के 43 दिन बाद आज अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर पांच राफेल लड़ाकू विमानों को वायुसेना में शामिल किया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया के लिए कड़ा संदेश है, विशेष तौर पर उनके लिए जो हमारे हक पर नजर डाल रहे हैं। वहीं वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि सुरक्षा की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर राफेल को वायुसेना में शामिल करने का इससे अच्छा समय कोई और नहीं हो सकता था।
इससे पहले यहां फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले की मौजूदगी में सर्वधर्म यानी हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई धर्म के अनुसार पूजा की गई। उसके बाद एयर-शो का आयोजन हुआ, जिसमें फाइटर प्लेन ने आसमान में करतब दिखाए। फिर इन विमान की लैंडिंग के बाद वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया।
राफेल लड़ाकू विमानों की अम्बाला स्थित 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन में औपचारिक एंट्री दर्ज हो गई है। देश के इतिहास में 17 साल बाद कोई रक्षा मंत्री अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर किसी बड़े समारोह में शामिल हुआ है। इससे पहले अगस्त 2003 में एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस ने अम्बाला से मिग-21 बाइसन में उड़ान भरी थी।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…