संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता एवं बीजेपी के पूर्व सांसद परेश रावल को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 10 सितंबर को ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा, “ हमें खुशी है राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने श्री परेश रावल को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का अध्यक्ष नियुक्त किया है। हम उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हैं और उनके नेतृत्व में यह नई ऊंचाइयों तक जाएगा। रावल को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
03 मई 1955 को मुंबई में जन्मे परेश रावल गुजरात के अहमदाबाद पूर्व से लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। रावल को सर और वह छोकरी फिल्म के लिए सहायक कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका चुका है। इसके अलावा वह बेस्ट कॉमेडियन का भी फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुके हैं। उन्होंने सरदार पटेल पर बनी फिल्में सरदार की भी भूमिका निभाई थी जिससे उन्हें बहुत ख्याति मिली थी। वह चाची 420 , हेरा फेरी, नायक, आंखें, हंगामा, हलचल ,गरम मसाला ,भूल भुलैया, भागम भाग जैसी अनेक फिल्मों में अपने उत्कृष्ट अभिनय का किया है।
मुंबई में पले-बढ़े परेश रावल ने नर्सी मूंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने 1985 में अर्जुन नामक फिल्म से अपना करियर शुरू किया था और 5986 में बनी फिल्म नाम से उन्हें ख्याति प्राप्त हुई थी। वह अब तक 100 से अधिक फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं ।वह गुजराती नाटकों के लोकप्रिय अभिनेता भी रहे हैं
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…