विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः विश्व में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में इसके कारण अब तक नौ लाख से अधिक लोगों को मौत हो चुकी है। वहीं लगभग 2.78 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस प्राण घातक विषाणु से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है। यहां अब तक इससे 63.60 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 190796 लोगों की जान जा चुकी है।

इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 43.70 लाख लोग अब तक संक्रमित हुए हैं तथा 73890 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं ब्राजील में अब तक 41.98 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 128539 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 10.38 ख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18080 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक 6.96 लाख संक्रमित हुए हैं तथा 30123 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोलंबिया में इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 6.80 लाख से अधिक हो गई है तथा 21817 लोगों की अब तक इसके कारण जान जा चुकी है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 6.49 लाख हो गई तथा 69049 लोगों की मौत हो चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अब तक 6.42 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15168 लोगों की मृत्यु हुई है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

स्पेन——————– 5.43 लाख—————————-29628
अर्जेंटीना—————–5.12 लाख—————————–10658
चिली——————–4.27 लाख—————————–11702
ईरान———————3.93 लाख—————————-22669
फ्रांस————————3.83 वाऱ————————–30805
ब्रिटेन———————-3.58 लाख ————————–41683
बंगलादेश——————3.31 लाख—————————-4593
सऊदी अरब—————-3.23 लाख—————————4165
पाकिस्तान—————–3.00 लाख—————————6359
तुर्की————————-2.85 लाख————————–6837
इटली————————2.82 लाख————————-35563
इराक————————2.74 लाख—————————7732
जर्मनी————————2.56 लाख————————9342

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here