Subscribe for notification
ट्रेंड्स

रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका और अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई में दर्ज कराई प्राथमिकी, सुशांत को आत्म हत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

इंटरटेनमेंट डेस्क

प्रखर प्रहरी

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की शिकातयत पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह प्राथमिकी बांद्रा पुलिस ने दर्ज की है। पुलिस ने यह प्राथमिकी सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत दर्ज किया है।

उधर, मुंबई पुलिस ने बताया कि रिया की शिकायत पर दर्ज की गई प्राथमिकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर सीबीआई यानी केंद्रीय जांच ब्यूरो को ट्रांसफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि रिया सोमवार को एनसीबी दफ्तर से निकलने के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और प्रियंका सहित अन्य लोगों के खिलाफ  समेत दूसरे लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रियंका ने डॉक्टर का फर्जी पर्चा बनवाकर सुशांत को दिया था। पर्चे में अवैध दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन था। डॉक्टर ने सुशांत की जांच किए बिना और सिर्फ प्रियंका के कहने पर डिप्रेशन की दवाएं लिख दी थीं। यह जालसाजी है और एनडीपीएस एक्ट, टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस के खिलाफ है।

इस बीच रिया की शिकायत पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस को किसी भी तरह से इस मामले से जोड़े रखने की कोशिश की जा रही है, ताकि, वह केस को अपनी तरह से हैंडल करे और सुशांत के परिवार को न्याय नहीं मिल पाए। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि यह अवमानना का मामला है। मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज करने का हक नहीं है।

वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस प्राथमिकी को झूठी प्राथमिकी करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हमें कोई तोड़ नहीं सकता, यह झूठी एफआईआर भी नहीं।”

General Desk

Recent Posts

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

8 hours ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

1 day ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

1 day ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

1 day ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

1 day ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 days ago