Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

08 सितंबर 2020 का राशिफलः-

मेष :- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। भागदौड़ अधिक करने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी।

वृषभ :-
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश और कार्य विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।

मिथुन :- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन जिह्वा पर संयम रखना होगा, अन्यथा परिजनों से कलह होने की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल होगा। सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। कार्य विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक होगा। परिवार में आनंद तथा उल्लास छाया रहेगा।

सिंह :- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। परिजनों से मतभेद होने की संभावना रहेगी। कठिन परिश्रम के बावजूद संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने से मन व्यथित हो सकता है।

कन्या :- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मित्रों-परिजनों के साथ पिकनिक का आयोजन हो सकता है।

तुला  :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायी रहेगा। वाहन-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक  :- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आध्यामितकता और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं।

धनु  :- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। कार्यों की सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने पड़ेगी और दिन भागदौड़ में गुजरेगा। व्यापार-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा।

मकर  :- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल बनने से आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग रहेगा। परिजनों के साथ सैर-सपाटे में आनंतपूर्वक समय बीतेगा। यात्रा-पर्यटन का आयोजन भी हो सकता है।


कुम्भ :-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरी रहेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बनेंगे। रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभ का सौदा सिद्ध होगी। पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से भरा रहेगा। परिजनों के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है।

मीन  :-
आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भागदौड़ के बावजूद कार्यों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं।

General Desk

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

20 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

20 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

20 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

20 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

1 day ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

1 day ago