दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः देश में प्राण घातक कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में आठ सितंबर की देर रात तक इस संक्रमण के 42,353 नये मामले दर्ज किए जाने के कारण संक्रमितों की संख्या बढकर 43 लाख के पार पहुंच गई। देश में आज देर रात तक 43.19 लाख से अधिक लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके हैं। हालांकि थोड़ी सी राहत की बात यह है कि इस दौरान 37,472 लोग इससे ठीक हुए हैं। देश में अब तक 33.58 लाख से अधिक लोग इस जानलेवा विषाणु को मात दे चुके हैं।
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपार्टाें के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या बढकर 43,19,937 हो गी है। वहीं इस दौरान 418 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 73,234 हो गया है। वहीं 33,58,892 लोग अब तक इस संक्रमण से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। देश में कोविड-19 रिकवरी दर 77.75 फीसदी है और मृत्यु दर महज 1.69 प्रतिशत है।
चिंता की बात यह है कि इस दौरान सक्रिय मामलों में 3,518 की वृद्धि हुयी है और अब यह 8,87,215 पहुंच गयी है। इस महामारी से प्रभावित देशों की सूची में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा अभी 63 लाख से अधिक हो गया है, जबकि तीसरे स्थान पर ब्राजील में यह संख्या 41.48 लाख है।
प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…