Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

दुनियाभर में कोरोना से 8.91 लाख से अधिक लोगों की मौत, 2.72 करोड़ से ज्यादा संक्रमित

 

विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घातक कोरोना वायरस से विश्वभर में अब तक 8.91 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2.72 करोड़ से अधिक लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की संख्या 63 लाख से अधिक लोग हो गई है। वहीं 189102 लोगों की जान जा चुकी है।
इस संक्रमण से प्रभावित होने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। भारत में कोरोना से 4280423 लोग अब तक संक्रमित हुए हैं तथा 74775 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं ब्राजील में अब तक 41.48 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 126960 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है। यहां इससे अब तक लगभग 10.27 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17818 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं पेरू में इस वायरस से अब तक 6.90 लाख  संक्रमित हुए हैं तथा 29838 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोलंबिया में इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 6.66 लाख से अधिक हो गई है तथा 21412 लोगों की अब तक इसके कारण जान जा चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अब तक 6.39 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15004 लोगों की मृत्यु हुई है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 6.34 लाख हो गई तथा 67781  लोगों की मौत हो चुकी है।

देश———————-संक्रमितों की संख्या———————मौत

स्पेन——————– 525549——————————–29516

अर्जेंटीना—————–488007——————————-10129

चिली——————–424274——————————–11652

ईरान———————388810——————————22410

फ्रांस————————367095—————————-30732

ब्रिटेन———————-352450—————————–41643

बंगलादेश——————327359—————————-4516

सऊदी अरब—————-321456—————————4107

पाकिस्तान—————–298903—————————6345
तुर्की————————-281509————————–6730

इटली————————278784————————-35553

इराक————————264684—————————7589

जर्मनी————————253626————————9331

 

 

General Desk

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

23 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

23 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

23 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

24 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

1 day ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

1 day ago