Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 2011 में दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के पास रखे सूटकेस में रखे बम विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हुई तथा 74 लोग घायल हुए थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 07 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1701- जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1813- अमेरिका के लिए पहली बार ‘अंकल सैम’ संबोधन हुआ।
1812- नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया।
1822- ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1906- बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
1921- मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत।
1923- विएना में इंटरपोल की स्थापना हुई।
1927- फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
1931- लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1940- 1940 में दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी की वायुसेना ने ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की।
1953- निखिता खुर्स्चियो सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की सचिव चुनी गई।
1965- चीन ने भारतीय सीमा पर सेना की तैनाती की घोषणा।
1977- इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1988- अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
2002- इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
2004- फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
2005- मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2008- बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य तथा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
2008- कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
2009- भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।
2009- 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को मिला।
2011- रूसी विमान याकोवलेव याक-42 के उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 22 हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित 44 लोगों की मौत हो गई।
2011- दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के द्वार संख्या-5 के पास सूटकेस में रखे गए बम के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए।
2012- दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

07 सितंबर को देश और दुनिया में जन्में महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1887- संस्कृत के विद्वान् एवं महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का जन्म हुआ।
1922- ब्रिटिश लेखक, निर्माता और अभिनेता डेविड क्रॉफ्ट का जन्म 1922 को हुआ था।
1950- प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता और निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म हुआ।
1951- फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ।
1963- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म हुआ।

07 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1988-स्वतंत्रता सेनानी, गुजरात एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे केएम चांडी का निधन हुआ।
2013- त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे रोमेश भंडारी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here