Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1888 में देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था, जिनके सम्मान में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आइए एक नजर डालते हैं 05 सितंबर को देश और दुनिया  में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 मकान जल गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
1798 – फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1839 – चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1888 – भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म। वर्ष 1962 में इस दिन को ‘शिक्षक दिवस’ घाेषित किया गया।
1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन में समझौता हुआ।
1944 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
1972 – म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सेप्टेंबर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
1975 – पुर्तगाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।
1991- नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
1997- एथेंस शहर 2004 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए चयनित हुआ।
1997- मदर टेरेसा का कोलकाता में निधन।
2005- मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2014- विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।
2016- वर्ष 2011 के बाद पहली बार ब्रिटेन ने ईरान में अपना राजदूत नियुक्त किया।
2017-  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पश्चिम अफ्रीकी देश माली पर प्रतिबंधों को लागू करने के लिए सहमति व्यक्त की।
2018- श्रीलंका में दस हजार से अधिक विपक्षी समर्थकों ने भ्रष्टाचार और अन्य राष्ट्रों को राष्ट्रीय सम्पत्ति बेचने के विरोध में कोलंबो में मार्च निकला।
2019- संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने युद्धग्रस्त यमन में छह सप्ताह से 15 साल की उम्र के 20 लाख 80 हजार बच्चों को लक्षित करते हुए डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान शुरू किया।

05 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1872- प्रसिद्ध विद्वान् एवं समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का जन्म हुआ।

1888- देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ।

1905- प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का जन्म हुआ।

1933- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से सम्मानित लक्ष्मीनारायण रामदास का जन्म हुआ।

05 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1986- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिकानीरजा भनोट का निधन हुआ।

1986- जाने-माने शिक्षाविद एवं हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का निधन हुआ।

1991- प्रसिद्ध व्यंग्यकार शरद जोशी का निधन हुआ।

1997- विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन हुआ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here